Road Safety

रोड सेफ्टी और जागरूकता अभियान

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए गति सीमा और सुरक्षा नियमों का पालन अनिवार्य करें।

Construction Safety

कंस्ट्रक्शन साइट पर शून्य दुर्घटना का संकल्प

सभी वर्कर्स के लिए PPE किट (हेल्मेट, जैकेट, सेफ्टी शूज़) अनिवार्य रूप से लागू करें।

Environment

पर्यावरण बचाओ - ग्रीन कंस्ट्रक्शन

साइट पर धूल नियंत्रण, जल संचयन और वेस्ट मैनेजमेंट से पर्यावरण को सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सुरक्षा आर्टिकल्स (Safety Articles)

Road Accident और उसके बचाव के ठोस उपाय

कंस्ट्रक्शन साइट्स के पास या हाईवे प्रोजेक्ट्स पर road accidents का खतरा सबसे ज्यादा होता है। एक सेफ्टी इंचार्ज के रूप में, यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम कार्यस्थल के पास उचित Speed Limit बोर्ड, Work in Progress के साइनबोर्ड और रात के समय रिफ्लेक्टिव डायवर्जन मार्कर लगाएं। ब्लाइंट स्पॉट्स पर ट्रैफ़िक मार्शल की तैनाती करें ताकि भारी गाड़ियां और आम जनता सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

Construction Site पर पर्यावरण बचाव (Environment Protection)

इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना भी बेहद जरूरी है। निर्माण कार्य के दौरान उड़ने वाली धूल हवा को प्रदूषित करती है, जिसके लिए नियमित रूप से पानी का छिड़काव (Water Sprinkling) किया जाना चाहिए। इसके अलावा, जनरेटर और भारी मशीनों से निकलने वाले तेल के रिसाव को रोकने के लिए ड्रिप ट्रे का उपयोग करें और साइट पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाकर ग्रीन बेल्ट विकसित करें।

सुरक्षा जागरूकता अभियान: TBT और सेफ्टी ट्रैनिंग का महत्व

मशीनें और नियम तब तक काम नहीं कर सकते जब तक वर्कर्स खुद जागरूक न हों। हर सुबह काम शुरू करने से पहले 5 से 10 मिनट की Toolbox Talk (TBT) मीटिंग का आयोजन करें। इसमें वर्कर्स को उस दिन होने वाले खतरों और सुरक्षा उपायों जैसे हाइट वर्क सेफ्टी, इलेक्ट्रिकल सेफ्टी और फायर हजार्ड्स के बारे में आसान हिंदी भाषा में समझाएं। बेहतरीन काम करने वाले वर्कर को Safety Award देकर उनका हौसला बढ़ाएं।